Gandhi Jayanti 2022: महात्मा गांधी-शास्त्री की जयंती आज, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Gandhi Jayanti 2022: पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी बापू को नमन किया

अपडेटेड Oct 02, 2022 पर 8:46 AM
Story continues below Advertisement
आज देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मनाई जा रही है।

Gandhi Jayanti 2022: देश के राष्‍ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की जयंती को साल गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश में राष्ट्रीय अवकाश होता है। महात्मा महात्मा गांधी का जन्म 02 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। आज ही के दिन देश भर में देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है। इस मौके पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई राजनेताओं ने श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजघाट पर गांधी को श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर देश के नागरिकों को बधाई दी और कहा कि यह सभी के लिए शांति, समानता और सांप्रदायिक सद्भाव के मूल्यों के लिए खुद को पुन: समर्पित करने का अवसर है। उन्होंने राष्ट्र के नाम एक संदेश में कहा कि महात्मा गांधी की 153वीं जयंती के अवसर पर मैं सभी देशवासियों की ओर से राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। इस साल इसे मनाना एक विशेष महत्व रखता है। इसकी वजह ये है कि देश आजादी के 75 साल पूरे होने पर ‘अमृत महोत्सव’ मना रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह समय हम सभी के लिए गांधी जी के सपनों के भारत को साकार करने की दिशा में काम करने का है।


 

पीएम मोदी के अलावा कई नेताओं का बापू के समाधि स्थल राजघाट पर पहुंचना जारी है। इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी बापू को नमन किया। राजघाट पर बापू की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें विजयघाट पर श्रद्धांजलि दी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।